Home एजुकेशनCUET UG 2026 Result: CUET-UG के नतीजे घोषित, देशभर के विश्वविद्यालयों में दाखिला प्रक्रिया हुई तेज

CUET UG 2026 Result: CUET-UG के नतीजे घोषित, देशभर के विश्वविद्यालयों में दाखिला प्रक्रिया हुई तेज

by Kalpana Pandey
0 comments

नई दिल्ली: कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET-UG 2026) के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। रिजल्ट जारी होने के साथ ही देशभर के केंद्रीय, राज्य, डीम्ड और अन्य भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों में स्नातक (UG) पाठ्यक्रमों की प्रवेश प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है।

अब सफल अभ्यर्थी संबंधित विश्वविद्यालयों की काउंसलिंग और प्रवेश प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। विश्वविद्यालय अपने-अपने मेरिट मानदंड, कट-ऑफ और सीट आवंटन प्रक्रिया के अनुसार दाखिले शुरू करेंगे।

शिक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, छात्रों को सलाह दी गई है कि वे जिस विश्वविद्यालय में प्रवेश लेना चाहते हैं, उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से काउंसलिंग, दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी देखते रहें।

CUET-UG के माध्यम से देश के कई प्रमुख विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाता है। रिजल्ट घोषित होने के बाद अब लाखों छात्रों का इंतजार खत्म हो गया है और प्रवेश प्रक्रिया अगले चरण में पहुंच गई है।

You may also like

Leave a Comment