Home राज्यउत्तर प्रदेशचंदौली: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

चंदौली: संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया हत्या का आरोप

by Kalpana Pandey
0 comments

चंदौली: सदर कोतवाली क्षेत्र के पुरवा तालुका मैढ़ी गांव में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान पुष्पा देवी (33 वर्ष) के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि विवाहिता की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुष्पा देवी का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शादी के बाद से ही पुष्पा को लगातार प्रताड़ित किया जाता था। परिजनों का दावा है कि ससुराल पक्ष के उत्पीड़न के चलते उसकी हत्या की गई है।

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर कार्रवाई कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

फिलहाल पुलिस परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है तथा मामले से जुड़े साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

You may also like

Leave a Comment