Home राज्यउत्तर प्रदेशआजमगढ़ में भीषण सड़क हादसा: हाईवे पर खड़े ट्रेलर से टकराई कार, 4 की मौत, 1 गंभीर

आजमगढ़ में भीषण सड़क हादसा: हाईवे पर खड़े ट्रेलर से टकराई कार, 4 की मौत, 1 गंभीर

by Kalpana Pandey
0 comments

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देवगांव कोतवाली क्षेत्र के बरडीहा मोड़ के पास आजमगढ़-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, तेज रफ्तार अर्टिगा कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रेलर से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग वाहन के अंदर ही फंस गए।

स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल अजमल आलम को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

झारखंड के रहने वाले थे सभी कार सवार

पुलिस के अनुसार कार में सवार सभी लोग झारखंड के पलामू जिले के मेदिनीनगर (डाल्टनगंज) क्षेत्र के मोहनिया गांव के निवासी थे। बताया जा रहा है कि सभी लोग अंबेडकरनगर स्थित किछौछा शरीफ से दर्शन कर वापस अपने घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी है तथा शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

You may also like

Leave a Comment