
लखनऊ में समाजवादी पार्टी के मुख्यालय के बाहर जेन-जी युवाओं के समर्थन में पोस्टर लगाए गए हैं। पोस्टर पर लिखा है— “जेन-जी का जनादेश बदलेगा उत्तर प्रदेश”।
2027 के विधानसभा चुनाव से पहले इन पोस्टरों को सपा की युवा वोटरों पर बढ़ती नजर से जोड़कर देखा जा रहा है। पार्टी की रणनीति में जेन-जी और युवा मतदाताओं को खास तौर पर जोड़ने की कोशिश दिखाई दे रही है।
सपा की नई रणनीति में युवाओं और नए चेहरों को भी तवज्जो देने की तैयारी की जा रही है। ऐसे में पार्टी का फोकस युवा वोटरों के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने पर नजर आ रहा है।