[gtranslate]
Home ट्रेंडिंगकुर्ला में गणेश मूर्ति गिरने की घटना पर मनसे ने जताई नाराजगी, स्पीड ब्रेकर की मरम्मत की मांग

कुर्ला में गणेश मूर्ति गिरने की घटना पर मनसे ने जताई नाराजगी, स्पीड ब्रेकर की मरम्मत की मांग

by Kalpana Pandey
0 comments

मुंबई के कुर्ला स्थित एल.बी.एस. रोड, एल वॉर्ड के प्रभाग क्रमांक 166 में गणेश मूर्ति के आगमन के दौरान दुर्घटना का मामला सामने आया। बताया गया कि खराब और खतरनाक स्थिति में पड़े स्पीड ब्रेकर के कारण गणेश मूर्ति नीचे गिर गई।

घटना को गंभीरता से लेते हुए महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना, कालिना विधानसभा की ओर से एल वॉर्ड कार्यालय पहुंचकर संबंधित अधिकारियों को निवेदन दिया गया। मनसे पदाधिकारियों ने प्रशासन से इलाके में खराब और खतरनाक स्थिति वाले स्पीड ब्रेकर की तत्काल मरम्मत कराने की मांग की।

मनसे की ओर से कहा गया कि भविष्य में ऐसी दुर्घटनाएं न हों, इसके लिए प्रशासन को उचित कदम उठाने चाहिए। इस दौरान विभाग अध्यक्ष संजय लक्ष्मण अडारकर, उपविभाग अध्यक्ष भरत धाकतोडे, उपविभाग सचिव प्रकाश कर्वे, शाखा सचिव आदर्श जाधव और उपशाखा अध्यक्ष रितेश पोन्नल समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

मनसे ने कहा कि गणेशभक्तों की श्रद्धा और नागरिकों की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। पार्टी ने प्रशासन से सड़क और स्पीड ब्रेकर की स्थिति को लेकर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है।

You may also like

Leave a Comment