Home ट्रेंडिंगबेंगलुरु में भीषण आग: कार गैराज में 25 से ज्यादा लग्जरी गाड़ियां जलकर राख

बेंगलुरु में भीषण आग: कार गैराज में 25 से ज्यादा लग्जरी गाड़ियां जलकर राख

by Kalpana Pandey
0 comments

बेंगलुरु:
कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के थानिसंद्रा इलाके में सोमवार तड़के एक कार गैराज में भीषण आग लगने से 25 से अधिक कारें जलकर राख हो गईं। आग सुबह करीब 5:30 बजे लगी और देखते ही देखते पूरे गैराज में फैल गई।

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि गैराज में खड़ी कई महंगी और लग्जरी कारें भी इसकी चपेट में आ गईं। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी, जिसके बाद कई फायर टेंडर मौके पर पहुंचे।

दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, हालांकि करोड़ों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।

पुलिस और अग्निशमन विभाग ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती आशंका शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा.

You may also like

Leave a Comment