Home राज्यमहाराष्ट्रभिवंडी मानहानि केस में राहुल गांधी कोर्ट में पेश, हर्षवर्धन सपकाल बने नए जमानतदार

भिवंडी मानहानि केस में राहुल गांधी कोर्ट में पेश, हर्षवर्धन सपकाल बने नए जमानतदार

by Suhani Sharma
0 comments

भिवंडी मानहानि मामले में कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शनिवार को मुंबई की भिवंडी कोर्ट में पेश हुए। यह मामला 2014 के चुनाव प्रचार के दौरान दिए गए बयान से जुड़ा है, जिसमें राहुल गांधी ने कथित तौर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को लेकर टिप्पणी की थी। इसी बयान को लेकर आरएसएस कार्यकर्ता राजेश कुंटे ने राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया था, जो आईपीसी की धारा 499 और 500 के तहत कोर्ट में चल रहा है।


इस मामले में पहले राहुल गांधी के जमानतदार देश के पूर्व गृह मंत्री शिवराज सिंह पाटिल थे, जिनका पिछले साल निधन हो गया। अब हर्षवर्धन सपकाल राहुल गांधी के नए जमानतदार बने हैं। कोर्ट ने इस मामले की अगली सुनवाई 4 अप्रैल तय की है, जिसमें गवाहों के बयान दर्ज किए जाएंगे।

मुंबई पहुंचने पर राहुल गांधी को कुछ जगहों पर विरोध का भी सामना करना पड़ा, जहां भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। हालांकि राहुल गांधी ने इस मामले में खुद को निर्दोष बताया है और फिलहाल वह जमानत पर हैं।

You may also like

Leave a Comment