Home राज्यमहाराष्ट्रमुंबई के एक्सप्रेस हाईवे और मुख्य सड़कों को समतल करने की मांग, उपमहापौर संजय घाड़ी ने उठाया मुद्दा

मुंबई के एक्सप्रेस हाईवे और मुख्य सड़कों को समतल करने की मांग, उपमहापौर संजय घाड़ी ने उठाया मुद्दा

0 comments

मुंबई में सड़कों की खराब हालत को लेकर अब आवाज़ तेज़ होती जा रही है। शहर के उपमहापौर संजय घाड़ी ने पश्चिम और पूर्व एक्सप्रेस हाईवे समेत सभी प्रमुख सड़कों और ट्रैफिक रूट्स को समतल करने की मांग उठाई है।


उपमहापौर ने कहा है कि खासतौर पर मानसून से पहले सड़कों की मरम्मत कर उन्हें सुरक्षित और सुचारू यातायात के लिए तैयार किया जाना बेहद जरूरी है। इस संबंध में उन्होंने महानगरपालिका आयुक्त भूषण गगराणी से मुलाकात कर लिखित निवेदन भी सौंपा है।


घाड़ी ने अपने पत्र में बताया कि मुंबई देश की आर्थिक राजधानी है, जहां से गुजरने वाले एक्सप्रेस हाईवे और मुख्य सड़कों पर बड़े पैमाने पर गड्ढे और असमान सतह की समस्या सामने आई है।


हालांकि पिछले कुछ समय में गड्ढों को भरा गया है, लेकिन कई जगहों पर सड़कें ऊंची-नीची हो गई हैं, जिससे वाहन चालकों, पैदल यात्रियों और सार्वजनिक परिवहन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


उपमहापौर ने मांग की है कि इन सड़कों की मरम्मत को प्राथमिकता दी जाए और उन्हें पूरी तरह समतल किया जाए, ताकि ट्रैफिक जाम की समस्या कम हो और नागरिकों को सुरक्षित व सुगम यात्रा मिल सके।


उन्होंने यह भी विश्वास जताया कि महानगरपालिका इस दिशा में जल्द ठोस कदम उठाएगी और मुंबईवासियों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराएगी।

You may also like

Leave a Comment