Home धर्म / आध्यात्ममुंबई में 7 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों का समूहगान, ‘हिंद दी चादर’ श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी समागम पर बनेगा रिकॉर्ड

मुंबई में 7 लाख से ज्यादा विद्यार्थियों का समूहगान, ‘हिंद दी चादर’ श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी समागम पर बनेगा रिकॉर्ड

by Suhani Sharma
0 comments
मुंबई में 7 लाख से ज्यादा

मुंबई में ‘हिंद दी चादर’ के नाम से विख्यात श्री गुरु तेग बहादुर जी के 350वें शहीदी समागम के अवसर पर एक ऐतिहासिक पहल की जा रही है। सोमवार 23 फरवरी 2026 को मुंबई के 7 लाख 14 हजार 626 विद्यार्थी एक साथ समूह गीत गाकर नया कीर्तिमान रचने जा रहे हैं।
यह उपक्रम बृहन्मुंबई महानगरपालिका शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले कुल 2 हजार 321 स्कूलों में आयोजित किया जाएगा। इसमें महानगरपालिका के प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के साथ-साथ निजी अनुदानित, गैर-अनुदानित और अन्य बोर्ड के स्कूल भी शामिल होंगे।

सुबह की पाली के विद्यार्थी सुबह 9 बजे और दोपहर की पाली के विद्यार्थी दोपहर 1 बजे अपने-अपने स्कूलों में प्रार्थना सभा के दौरान सामूहिक गायन करेंगे। इस विशेष कार्यक्रम में केवल मुंबई ही नहीं, बल्कि पूरे महाराष्ट्र राज्य से लगभग 51 लाख विद्यार्थी हिस्सा लेंगे।
इस ऐतिहासिक समूहगान की रिकॉर्डिंग ‘बेस्ट ऑफ इंडिया रिकॉर्ड्स’ द्वारा की जाएगी और इसे एक बड़े रिकॉर्ड के रूप में दर्ज किया जाएगा।
महाराष्ट्र शासन के अल्पसंख्यक विकास विभाग और राज्य स्तरीय समागम समिति द्वारा 28 फरवरी और 1 मार्च 2026 को नवी मुंबई के खारघर स्थित ओवे मैदान में 350वें शहीदी समागम का मुख्य आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम सुबह 8 बजे से रात 10 बजे तक चलेगा।
उपायुक्त परिमंडल-6 संतोषकुमार धोंडे के मार्गदर्शन में बृहन्मुंबई महानगरपालिका के शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताएं और जनजागरण कार्यक्रम भी आयोजित किए जा रहे हैं। विद्यार्थियों के लिए वाचन, वक्तृत्व, चित्रकला, निबंध प्रतियोगिता, प्रभात फेरी और स्वास्थ्य शिविर जैसे कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।

‘हिंद दी चादर’ श्री गुरु तेग बहादुर जी के जीवन पर आधारित विशेष गीत को प्रसिद्ध गायक सरताज सिंह ने स्वरबद्ध किया है। इस सामूहिक गायन का उद्देश्य विद्यार्थियों में सामाजिक सद्भाव, राष्ट्रीय एकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना है।
मुंबई से लेकर पूरे महाराष्ट्र तक, लाखों विद्यार्थियों की एक स्वर में गूंजती आवाज इतिहास रचने जा रही है

You may also like

Leave a Comment