Home दुनियामुंबई में नाला सफाई पर सियासत तेज,राष्ट्रवादी कांग्रेस शरदचंद्र पवार गुट के नेता अमोल मातेले का बीजेपी और महायुति सरकार पर बड़ा हमला

मुंबई में नाला सफाई पर सियासत तेज,राष्ट्रवादी कांग्रेस शरदचंद्र पवार गुट के नेता अमोल मातेले का बीजेपी और महायुति सरकार पर बड़ा हमला

by Kalpana Pandey
0 comments
मुंबई में नाला सफाई पर सियासत

मुंबई में मानसून से पहले नाला सफाई को लेकर राजनीति गरमा गई है। अमोल मातेले ने बीजेपी और सत्ताधारी गठबंधन पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि मुंबईकरों को राहत देने के बजाय सिर्फ इवेंटबाजी, फोटोबाजी और दिखावटी दौरे किए जा रहे हैं।


मातेले ने कहा कि बीजेपी मुंबई अध्यक्ष का 30 से 35 गाड़ियों का काफिला लेकर नाला सफाई निरीक्षण दौरा निकला, लेकिन वर्षों तक “नाला सफाई की गाड़ियां गिनने” वाली राजनीति करने वाले किरिट सोमैया इस दौरे में कहीं नजर नहीं आए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि क्या अब गाड़ियां बढ़ गईं इसलिए गिनती बंद हो गई है?


उन्होंने सहपालकमंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वे नाला सफाई देखने आए थे या मुंबई में नई जमीनें तलाशने।
मातेले ने बीएमसी प्रशासन के 70 फीसदी नाला सफाई के दावे पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि खुद अलग-अलग दलों के नगरसेवक और स्थानीय प्रतिनिधि प्रशासन की पोल खोल रहे हैं। कहीं 10 फीसदी भी काम नहीं हुआ, तो कहीं मिठी नदी की सफाई तक नहीं हुई।


उन्होंने आरोप लगाया कि “काम कम और बिल भारी” की स्थिति है और अगर पहली बारिश में मुंबई जलमग्न हुई, घरों में पानी घुसा और लोकल सेवा प्रभावित हुई, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी सत्ताधारियों और महापालिका प्रशासन की होगी।


राष्ट्रवादी कांग्रेस शरदचंद्र पवार गुट ने मांग की है कि दिखावटी निरीक्षण बंद कर प्रशासन तुरंत जमीनी स्तर पर वास्तविक काम शुरू करे, ताकि मुंबईकरों को बारिश के दौरान परेशानियों का सामना न करना पड़े।

You may also like

Leave a Comment