Home ट्रेंडिंगGhatkopar News: नाले की सफाई नहीं होने पर MNS का अनोखा आंदोलन, नाले पर बैठकर किया प्रदर्शन

Ghatkopar News: नाले की सफाई नहीं होने पर MNS का अनोखा आंदोलन, नाले पर बैठकर किया प्रदर्शन

by Kalpana Pandey
0 comments

मुंबई: मुंबई के घाटकोपर पूर्व में नाले की सफाई नहीं होने के विरोध में महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) की शाखा क्रमांक 133 की ओर से अनोखा आंदोलन शुरू किया गया है। MNS कार्यकर्ताओं ने नाले पर बैठकर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया और तत्काल सफाई कराने की मांग की।

यह आंदोलन शाखा अध्यक्ष अविनाश रघुनाथ कदम के नेतृत्व में माता रमाबाई आंबेडकर नगर और कामराज नगर से जुड़े जलप्रभात नगर की गली नंबर 4 स्थित नाले पर किया जा रहा है।

मनसे का आरोप है कि मानसून से पहले मुंबई के माइनर और मेजर नालों की अपेक्षित तरीके से सफाई नहीं की गई। इसके चलते बारिश के दौरान स्थानीय लोगों को जलजमाव और अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

MNS ने आरोप लगाया कि झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोगों को नाले की सफाई और मानसून से जुड़ी व्यवस्थाओं को लेकर गुमराह किया जा रहा है। प्रदर्शन के जरिए प्रशासन से मांग की गई है कि इलाके के नालों की तत्काल सफाई कराई जाए, ताकि बारिश के दौरान नागरिकों को परेशानी न हो।

You may also like