[gtranslate]
Home राज्यउत्तर प्रदेशवाराणसी: सावन के आखिरी सोमवार पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में भव्य मंगला आरती

वाराणसी: सावन के आखिरी सोमवार पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में भव्य मंगला आरती

by Kalpana Pandey
0 comments

वाराणसी: सावन के आखिरी सोमवार के अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में मंगला आरती का दिव्य और भव्य दृश्य देखने को मिला। बाबा विश्वनाथ के दर्शन और मंगला आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया।

सावन के अंतिम सोमवार को लेकर काशी में भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिला। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन कर सुख-समृद्धि और मंगल की कामना की।

मंगला आरती के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल में नजर आया। हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा।

You may also like