मुंबई महानगरपालिका में ‘पी दक्षिण’ प्रभाग समिति के अध्यक्ष पद के लिए हुई चुनाव प्रक्रिया में भारतीय जनता पार्टी की श्रीकला रामचंद्रन पिल्ले निर्विरोध अध्यक्ष चुनी गई हैं। इस पद के लिए उनका ही एकमात्र नामांकन पत्र प्राप्त हुआ था, जिसके चलते उन्हें बिना मुकाबले विजयी घोषित किया गया।
चुनाव प्रक्रिया की अध्यक्षता पीठासीन अधिकारी के रूप में मुंबई की महापौर रितू तावडे ने की। इस दौरान महानगरपालिका के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

बैठक में उप आयुक्त (परिमंडल-4) डॉ. भाग्यश्री कापसे, पी दक्षिण विभाग के सहायक आयुक्त अनिरुद्ध कुलकर्णी और महानगरपालिका सचिव मंजिरी देशपांडे सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
श्रीकला रामचंद्रन पिल्ले के निर्विरोध चयन के साथ ही ‘पी दक्षिण’ प्रभाग समिति को नया नेतृत्व मिल गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि उनके नेतृत्व में क्षेत्र के विकास कार्यों को गति मिलेगी और स्थानीय नागरिक सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में नए कदम उठाए जाएंगे।