Home राज्यमहाराष्ट्रनागपुर की विस्फोटक फैक्ट्री में भीषण धमाका, 17 मजदूरों की मौत, जांच के आदेश

नागपुर की विस्फोटक फैक्ट्री में भीषण धमाका, 17 मजदूरों की मौत, जांच के आदेश

by Suhani Sharma
0 comments

महाराष्ट्र के नागपुर जिले में शनिवार को एक बड़ा औद्योगिक हादसा सामने आया है। काटोल तालुका के राउतलगांव गांव स्थित एसबीएल एनर्जी फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट में कम से कम 17 मजदूरों की मौत हो गई। यह कंपनी डेटोनेटर और अन्य विस्फोटक सामग्री का निर्माण करती है।
धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के इलाकों में भी इसकी आवाज सुनाई दी। विस्फोट के बाद फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और स्थानीय प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।


प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, विस्फोट उत्पादन यूनिट के अंदर हुआ, हालांकि हादसे की सटीक वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। जिला प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दे दिए हैं और फैक्ट्री में सुरक्षा मानकों की भी जांच की जा रही है।
इस हादसे पर केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए मृतकों को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
फिलहाल राहत कार्य जारी है और प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

You may also like

Leave a Comment