महाराष्ट्र के बारामती में राष्ट्रवादी कांग्रेस के युवा नेता जय अजितदादा पवार का जनता दरबार लगातार चर्चा में बना हुआ है। गुरुवार को राष्ट्रवादी भवन में आयोजित दूसरे जनता दरबार में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और अपनी समस्याएं सीधे जय पवार के सामने रखीं।
सुबह 11 बजे से शुरू हुए इस जनता दरबार में नागरिकों ने पानी, सड़क, प्रशासनिक कामकाज और स्थानीय समस्याओं से जुड़े मुद्दे उठाए। जय पवार ने लोगों की शिकायतों को ध्यान से सुना और कई मामलों में तत्काल कार्रवाई के निर्देश भी दिए।
जनता दरबार के दौरान लोगों में खास उत्साह देखने को मिला। कई नागरिकों ने कहा कि जिस तरह उपमुख्यमंत्री अजित पवार आम लोगों से सीधे जुड़कर काम करते हैं, उसी तरह जय पवार भी लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझ रहे हैं।
बारामती में अब जय पवार को लेकर नई राजनीतिक चर्चा शुरू हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र को एक ऐसा युवा नेतृत्व मिल रहा है जो सहज उपलब्ध है और जनता से सीधा संवाद कर रहा है।
जय अजितदादा पवार के इस पहल से राष्ट्रवादी कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का माहौल है और आने वाले समय में यह जनता दरबार बारामती की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।