केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज से कनाडा और अमेरिका की आधिकारिक यात्रा पर हैं। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य दोनों देशों के साथ आर्थिक सहयोग को मजबूत करना और निवेशकों के साथ चर्चा करना है।
दौरे के दौरान वित्त मंत्री वैश्विक आर्थिक मुद्दों, निवेश के अवसरों और भारत के आर्थिक विकास से जुड़े विषयों पर प्रमुख प्रतिनिधियों और निवेशकों के साथ बातचीत करेंगी।