
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बकरीद से पहले सड़कों पर नमाज अदा किए जाने को लेकर सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि यदि नमाज पढ़नी है तो इसके लिए शिफ्ट सिस्टम अपनाया जाए, ताकि आम लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।
सीएम योगी ने कहा कि सड़कें आवागमन के लिए हैं और इन्हें बाधित करना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं होगा। उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में यह भी कहा कि यदि लोग नियमों का पालन नहीं करेंगे तो सरकार “दूसरा तरीका” अपनाने के लिए मजबूर होगी।
सरकार के इस बयान के बाद प्रशासन भी अलर्ट मोड पर है और त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सख्त निगरानी की तैयारी की जा रही है।