Home स्पोर्ट्सक्रिकेटसेमीफाइनल में भारत की रोमांचक जीत, इंग्लैंड को 7 रन से हराकर टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

सेमीफाइनल में भारत की रोमांचक जीत, इंग्लैंड को 7 रन से हराकर टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

by Suhani Sharma
0 comments

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली। मुंबई के ऐतिहासिक Wankhede Stadium में खेले गए इस हाई-स्कोरिंग मुकाबले में दोनों टीमों के बीच आखिरी ओवर तक कांटे की टक्कर देखने को मिली।टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से ओपनर Sanju Samson ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 89 रन बनाए। उनकी इस विस्फोटक पारी में 8 चौके और 7 छक्के शामिल रहे।

सैमसन के अलावा Ishan Kishan ने भी तेजतर्रार बल्लेबाजी करते हुए 18 गेंदों में 39 रन बनाए। वहीं Shivam Dube ने 25 गेंदों में 43 रन की अहम पारी खेली। अंत में Hardik Pandya ने 12 गेंदों में 27 रन बनाकर टीम के स्कोर को 253 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।254 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने भी जबरदस्त संघर्ष किया। इंग्लैंड के बल्लेबाज Jacob Bethell ने शानदार शतक लगाते हुए 48 गेंदों में 105 रन बनाए और टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। उनकी पारी में 8 चौके और 7 छक्के शामिल रहे।

इसके अलावा Will Jacks ने 20 गेंदों में 35 रन और Jos Buttler ने 17 गेंदों में 25 रन का योगदान दिया, लेकिन इंग्लैंड की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 246 रन ही बना सकी।गेंदबाजी में भारत की ओर से Hardik Pandya सबसे सफल रहे। उन्होंने 4 ओवर में 38 रन देकर 2 विकेट झटके। इसके अलावा Arshdeep Singh, Jasprit Bumrah, Varun Chakravarthy और Axar Patel ने एक-एक विकेट लेकर इंग्लैंड की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।इस रोमांचक जीत के साथ भारत ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में जगह बना ली है और अब टीम इंडिया की नजर खिताब जीतने पर टिकी है।

You may also like

Leave a Comment