टी20 विश्व कप के सुपर-8 मुकाबले में आज मौजूदा चैंपियन भारतीय क्रिकेट टीम का सामना मजबूत टीम दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम से होगा। यह रोमांचक मैच गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।
ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत ने अपने सभी चार मैच जीतकर सुपर-8 में जगह बनाई है। अब टीम की नजर खिताब बचाने पर है। कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा की रणनीति पर खास नजर रहेगी।

दूसरी तरफ दक्षिण अफ्रीका की गेंदबाजी काफी मजबूत मानी जा रही है। टीम में तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, मार्को यानसन और स्पिनर केशव महाराज भारतीय बल्लेबाजों के लिए चुनौती पेश कर सकते हैं।
दोनों टीमें हाल के समय में कई बार आमने-सामने आ चुकी हैं, इसलिए आज का मैच रणनीति और परिस्थितियों के सही इस्तेमाल पर निर्भर करेगा। देखना होगा कि आज कौन सी टीम सुपर-8 में जीत दर्ज करती है।