[gtranslate]
Home राज्यउत्तर प्रदेशसिद्धार्थनगर पहुंचे CM योगी, 311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास-लोकार्पण

सिद्धार्थनगर पहुंचे CM योगी, 311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया शिलान्यास-लोकार्पण

by Kalpana Pandey
0 comments

सिद्धार्थनगर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को सिद्धार्थनगर के बांसी विधानसभा क्षेत्र स्थित रतन सेन डिग्री कॉलेज पहुंचे। यहां स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने उनका जोरदार स्वागत किया।

मुख्यमंत्री ने जिले के बांसी और डुमरियागंज क्षेत्रों की 311 करोड़ रुपये की 107 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इसके बाद उन्होंने विशाल जनसभा को संबोधित किया, जिसमें जिलेभर से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की भाजपा सरकार के विकास कार्यों को गिनाया। साथ ही उन्होंने पूर्व की कांग्रेस और समाजवादी पार्टी की सरकारों पर जमकर निशाना साधा। योगी ने आरोप लगाया कि पिछली सरकारों में गरीब, किसान, मजदूर और युवा विकास व रोजगार के लिए परेशान रहे।

मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था का जिक्र करते हुए कहा कि पहले सपा शासन में अपराध और माफिया का बोलबाला था, जबकि भाजपा सरकार में कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।

सीएम योगी ने सिद्धार्थनगर के विकास का जिक्र करते हुए कहा कि जिले में पहले जहां माफिया की चर्चा होती थी, वहीं अब ‘एक जिला, एक मेडिकल कॉलेज’ की दिशा में काम हुआ है।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कई सड़क परियोजनाओं की भी घोषणा की। इनमें भड़रिया-बढ़नी चाफा मार्ग के लिए 24 करोड़ 58 लाख रुपये और भड़रिया-गौरा बाजार मार्ग तथा बांसी-मिठवल मार्ग के लिए करीब 28 करोड़ रुपये की धनराशि शामिल है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में विकास और कानून-व्यवस्था को मजबूत करने का काम लगातार जारी है।

You may also like