Home क्राइमकल्याण :15 करोड़ के लोन का झांसा देकर लाखों की ठगी, बाउंसरों के साथ घूमने वाला जालसाज गिरफ्तार

कल्याण :15 करोड़ के लोन का झांसा देकर लाखों की ठगी, बाउंसरों के साथ घूमने वाला जालसाज गिरफ्तार

by Kalpana Pandey
0 comments

कल्याण-डोंबिवली में खुद को बड़ा फाइनेंशियल एडवाइजर बताकर करोड़ों का लोन दिलाने का झांसा देने वाले निखिल भोईर नाम के शातिर जालसाज को विष्णुनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों पर रौब जमाने के लिए हमेशा बाउंसरों और गनमैन के साथ घूमता था।

पुलिस के मुताबिक, डोंबिवली के एक नामी बिल्डर को 15 करोड़ रुपये का लोन दिलाने का भरोसा देकर उसने लाखों रुपये की ठगी की। लोन प्रोसेस के नाम पर आरोपी ने पहले ही सवा फीसदी कमीशन वसूल लिया और भरोसा जीतने के लिए 5 करोड़ रुपये का चेक दिया, जो बैंक में बाउंस हो गया।

शिकायत के बाद हुई जांच में सामने आया कि निखिल भोईर ने कई नामी वकीलों और एक रिटायर्ड ACP को भी अपना शिकार बनाया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और अब यह जांच की जा रही है कि उसने अब तक कितने लोगों से करोड़ों की ठगी की है।

You may also like

Leave a Comment