Home ट्रेंडिंगडोंबिवली में आगरी किसानों के मुआवजे को लेकर बड़ी बैठक, 500 किसानों को बाजार भाव के अनुसार मुआवजा मिलने की उम्मीद

डोंबिवली में आगरी किसानों के मुआवजे को लेकर बड़ी बैठक, 500 किसानों को बाजार भाव के अनुसार मुआवजा मिलने की उम्मीद

by Kalpana Pandey
0 comments

डोंबिवली: डायघर-शीळ से काचोरे, कल्याण तक 14 गांवों के आगरी किसान भूमिपुत्रों को जमीन का उचित मुआवजा दिलाने को लेकर मंगलवार को मुंबई स्थित एमएसआरडीसी कार्यालय में विशेष बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता कल्याण लोकसभा के सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे ने की। इस दौरान वरिष्ठ अधिकारी डॉ. अनिल कुमार गायकवाड़ और लक्ष्मीनारायण मिश्रा भी मौजूद रहे।

बैठक में किसान भूमिपुत्र संघर्ष समिति के प्रमुख गजानन पाटील सहित लाभार्थी किसानों ने अपनी मांगें रखीं। समिति की ओर से उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और सांसद डॉ. श्रीकांत शिंदे के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

समिति के मुताबिक, पिछले 50 से 60 वर्षों से विभिन्न परियोजनाओं के लिए किसानों की जमीन जाने के बावजूद उन्हें अपेक्षित और उचित लाभ नहीं मिल पाया था। अब मुआवजे को लेकर समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल होने का दावा किया गया है।

समिति ने बताया कि दो चरणों में करीब 500 किसानों को मौजूदा बाजार भाव के अनुसार मुआवजा दिए जाने की जानकारी सामने आई है। इसके साथ ही तीसरी लेन का काम जल्द शुरू होने की बात भी कही गई है। इससे शीळफाटा क्षेत्र में लगातार बनी रहने वाली यातायात की समस्या को कम करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

You may also like