
मुंबई: भाजपा महिला प्रदेशाध्यक्ष एवं आमदार चित्रा किशोर वाघ ने कांग्रेस और विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने नाना पटोले और संजय राऊत को निशाने पर लेते हुए विपक्ष की राजनीति पर सवाल उठाए।
चित्रा वाघ ने कहा कि “संघ को आतंकवादी बताना और धीरेंद्र शास्त्री के राष्ट्रपति से मिलने पर विरोध जताना विपक्ष की हिंदू विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।” उन्होंने इसे तुष्टीकरण की राजनीति करार देते हुए विपक्ष पर निशाना साधा।
अपने बयान में चित्रा वाघ ने नाना पटोले पर तंज कसते हुए कहा, “नाना पटोले की न जाने कितनी कलाएं, संजय राऊत की अक्ल पर सूखी घटाएं।”
उन्होंने विपक्ष की कथित तुष्टीकरण की राजनीति की कड़ी आलोचना करते हुए इसे देश और समाज के लिए नुकसानदायक बताया। चित्रा वाघ ने कहा कि ऐसी राजनीति का पुरजोर विरोध किया जाना चाहिए।
भाजपा नेता के इस बयान के बाद महाराष्ट्र की सियासत में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप तेज होने के आसार हैं।