
मुंबई/ठाणे: ठाणे और बोरीवली के बीच यात्रा को आसान बनाने वाले ठाणे-बोरीवली ट्विन टनल प्रोजेक्ट में एक महत्वपूर्ण चरण शुरू हो गया है। टनल बोरिंग मशीन ‘अर्चना’ (TBM Archana) ने सुरंग निर्माण का काम शुरू कर दिया है।
इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य ठाणे से बोरीवली के बीच मौजूदा यात्रा समय को करीब 90 मिनट से घटाकर 12 से 15 मिनट तक करना है। ट्विन टनल के निर्माण से दोनों शहरों के बीच कनेक्टिविटी बेहतर होने और यात्रियों को लंबी दूरी के वैकल्पिक मार्ग मिलने की उम्मीद है।