[gtranslate]
Home क्राइममुंबई बांद्रा हादसा: तेज रफ्तार Innova ने 8 साल के बच्चे को कुचला

मुंबई बांद्रा हादसा: तेज रफ्तार Innova ने 8 साल के बच्चे को कुचला

by Kalpana Pandey
0 comments

मुंबई के बांद्रा पश्चिम इलाके में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 8 साल के बच्चे अंश गुप्ता की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, बच्चा सड़क पार कर रहा था, तभी तेज रफ्तार Innova Crysta ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल अंश को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मामले में 45 वर्षीय महिला ड्राइवर मेघा रावल को गिरफ्तार किया है। शुरुआती जांच के अनुसार, हादसे के वक्त महिला मोबाइल फोन पर बात कर रही थी और तेज रफ्तार में वाहन चला रही थी। पुलिस ने लापरवाही से ड्राइविंग समेत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हादसे के बाद इलाके में लोगों का गुस्सा देखने को मिला। मृतक बच्चे के पिता ने अपने इकलौते बेटे की मौत पर इंसाफ की मांग की है। पुलिस अब CCTV फुटेज समेत हादसे से जुड़े तमाम पहलुओं की जांच कर रही है।

You may also like