
पालघर के तलासरी में ईद-ए-मिलाद के मौके पर निकाले गए जुलूस के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के कथित अपमान को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आरोप है कि तिरंगे की सफेद पट्टी पर उर्दू में कुछ लिखकर राष्ट्रीय ध्वज के स्वरूप में बदलाव किया गया। मामले की शिकायत के बाद तलासरी पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मामले को लेकर स्थानीय हिंदू संगठनों ने तलासरी पुलिस स्टेशन पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया और कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने जुलूस के आयोजक के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए घटना से जुड़े वीडियो और अन्य तथ्यों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस की जांच के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।