
गाजीपुर: ग्राम सभा आलमपट्टी में गोल्डन मैरिज हॉल के समीप नाली जाम और गंदगी की समस्या को लेकर प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है। 1 सितंबर 2026 को समस्या के समाधान के लिए सफाई कर्मी मौके पर पहुंचे और नाली की सफाई का कार्य शुरू किया गया।
सफाई कार्य पूरा नहीं होने पर मामले की जानकारी खंड विकास अधिकारी (BDO) को दी गई। सूचना मिलते ही BDO ने तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थलीय निरीक्षण किया और मौके की स्थिति का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान BDO ने ग्राम प्रधान को निर्देश दिया कि एक सप्ताह के भीतर नाली की पूर्ण सफाई कराई जाए। इसके साथ ही नाली पर लगी टूटी हुई पटियों के स्थान पर नई पटियों का निर्माण कार्य भी अनिवार्य रूप से पूरा कराया जाए।
प्रशासन के मुताबिक, नाली की पूरी तरह सफाई और मरम्मत होने से क्षेत्र में जल निकासी व्यवस्था सुचारू होगी। साथ ही जलभराव और गंदगी के कारण फैलने वाली संक्रामक बीमारियों से भी लोगों को बचाने में मदद मिलेगी। प्रशासन ने निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए हैं।