[gtranslate]
Home ट्रेंडिंगमहंगाई के खिलाफ NCP शरद पवार गुट का प्रदर्शन, सुप्रिया सुले भी रहीं मौजूद

महंगाई के खिलाफ NCP शरद पवार गुट का प्रदर्शन, सुप्रिया सुले भी रहीं मौजूद

by Kalpana Pandey
0 comments

मुंबई: महाराष्ट्र में बढ़ती महंगाई को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) गुट ने सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल के पास बस डिपो के नजदीक पार्टी कार्यकर्ताओं ने बढ़ती कीमतों के खिलाफ आवाज उठाई।

प्रदर्शनकारियों ने गैस, चीनी, प्याज, दाल और रोजमर्रा की जरूरी वस्तुओं की बढ़ती कीमतों का विरोध किया। इस दौरान महंगी हो चुकी वस्तुओं की प्रतीकात्मक माला पहनाकर सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।

NCP शरदचंद्र पवार गुट ने आरोप लगाया कि लगातार बढ़ती महंगाई के कारण आम लोगों के लिए घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। पार्टी ने सरकार से जरूरी खाद्य वस्तुओं और घरेलू जरूरतों की कीमतों पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।

प्रदर्शन में NCP की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुप्रिया सुले भी मौजूद रहीं। उनके साथ बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

You may also like