
यवतमाल। गणेशोत्सव के बीच जहां गणेश प्रतिमाओं की कीमतें बढ़ी हुई हैं, वहीं यवतमाल के ‘आम्ही साऱ्या सावित्रीच्या लेकी’ स्कूल की 66 छात्राओं ने पर्यावरणपूरक गणेश प्रतिमाएं बनाकर एक मिसाल पेश की है। करीब एक महीने तक प्रशिक्षण लेने के बाद छात्राओं ने खुद मिट्टी इकट्ठा की और 150 गणेश प्रतिमाएं तैयार कीं।
इन पर्यावरणपूरक गणेश प्रतिमाओं को नागरिकों के लिए बेहद कम कीमत पर उपलब्ध कराया गया है। अब तक 83 प्रतिमाओं की बिक्री हो चुकी है। छात्राओं ने प्लास्टर ऑफ पेरिस से बनी 2 से 4 हजार रुपये तक की प्रतिमाओं का विकल्प देते हुए मिट्टी की गणेश प्रतिमाएं तैयार की हैं।
इस पहल के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है। नागरिकों की ओर से भी इस अभियान को उत्स्फूर्त प्रतिक्रिया मिल रही है। छात्राओं के हाथों से तैयार इन मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं के जरिए पर्यावरणपूरक गणेशोत्सव का संदेश घर-घर तक पहुंच रहा है और जिलेभर में इस पहल की सराहना हो रही है।
इस मौके पर यवतमाल की छात्रा कु. दिव्या पवार और पूर्व मुख्याध्यापक एवं प्रशिक्षण अधिकारी नरेंद्र पवार ने भी अपनी बात रखी।