Home देशनागपुर में बीजेपी का शतक, 102 सीटों पर बढ़त; कांग्रेस 37 पर, फडणवीस -गडकरी के गढ़ में भगवा लहर

नागपुर में बीजेपी का शतक, 102 सीटों पर बढ़त; कांग्रेस 37 पर, फडणवीस -गडकरी के गढ़ में भगवा लहर

by Real Khabren
0 comments

नागपुर नगर निगम चुनाव 2026 के नतीजों में भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर अपना दबदबा साबित कर दिया है। मतगणना के ताज़ा रुझानों के मुताबिक 151 में से 102 सीटों पर बीजेपी आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस 37 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। शिवसेना, शिवसेना (यूबीटी) और एनसीपी (अजित पवार) को सीमित सफलता मिली है।

नागपुर, जो मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की होम सिटी है और जहां से केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सांसद हैं, एक बार फिर बीजेपी का मजबूत किला साबित होता दिख रहा है। यही नहीं, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मुख्यालय भी नागपुर में स्थित है, जिससे इस चुनाव का राजनीतिक महत्व और बढ़ गया है।

15 जनवरी 2026 को हुए मतदान में 24.47 लाख से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शहर के 38 वार्डों के लिए हुए इस चुनाव पर पूरे महाराष्ट्र की नजरें टिकी रहीं। 2007 के बाद से लगातार नागपुर महानगरपालिका पर काबिज बीजेपी इस बार भी स्पष्ट बहुमत की ओर बढ़ती दिख रही है।

अगर 2017 के चुनावों की बात करें तो तब बीजेपी ने 151 में से 108 सीटें जीतकर नगर निगम पर कब्जा जमाया था, जबकि कांग्रेस 29 सीटों पर सिमट गई थी। इस बार कांग्रेस ने प्रदर्शन में सुधार जरूर किया है, लेकिन बीजेपी की बढ़त अब भी निर्णायक नजर आ रही है।

मतगणना के साथ तस्वीर और साफ होती जा रही है। नागपुर में यह परिणाम न सिर्फ नगर निगम की सत्ता तय करेंगे, बल्कि आने वाले समय में राज्य की राजनीति की दिशा भी संकेत देंगे।

कुल सीटें: 151 / 151

बीजेपी : 102
कांग्रेस : 37

शिवसेना : 2
शिवसेना (यूबीटी) : 1
एनसीपी (अजित) : 1
अन्य : 0

पिछला चुनाव (2017) संक्षेप में:
बीजेपी: 108 सीटें
कांग्रेस: 29 सीटें
बीएसपी: 10 सीटें
शिवसेना: 2 सीटें
एनसीपी: 1 सीट
निर्दलीय/अन्य: 1 सीट

नागपुर चुनाव से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़े रहें।

You may also like

Leave a Comment