Home राज्यउत्तर प्रदेशप्रतापगढ़ में गोकशी के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश घायल, दो फरार

प्रतापगढ़ में गोकशी के आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़, एक बदमाश घायल, दो फरार

by Real Khabren
0 comments

प्रतापगढ़ जिले में गोकशी के मामलों पर सख्ती दिखाते हुए पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। देल्हूपुर थाना क्षेत्र के बरसिंडा गांव में हुई गोकशी की घटना के आरोपियों और पुलिस टीम के बीच छितपालगढ़ इलाके में आमना-सामना हुआ। पुलिस द्वारा घेराबंदी किए जाने पर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की।

जवाबी फायरिंग में नौशाद नाम का शातिर बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। गोली उसके पैर में लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।

घायल अभियुक्त को तत्काल इलाज के लिए जिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

मुठभेड़ के दौरान दो अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। एसपी के निर्देश पर कई टीमें गठित कर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि गोकशी जैसे संगीन अपराधों में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। फरार बदमाशों की तलाश तेज कर दी गई है और जल्द ही उन्हें भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

You may also like

Leave a Comment