Home मनोरंजनबॉलीवुड250 करोड़ के बंगले ‘कृष्णा राज’ में शिफ्ट होंगे आलिया-रणबीर, विरासत में मिली कपूर परिवार की ऐतिहासिक संपत्ति

250 करोड़ के बंगले ‘कृष्णा राज’ में शिफ्ट होंगे आलिया-रणबीर, विरासत में मिली कपूर परिवार की ऐतिहासिक संपत्ति

by Real Khabren
0 comments
250 करोड़ के बंगले ‘कृष्णा राज’

मुंबई :बॉलीवुड के चर्चित कपल आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अब अपने नए आशियाने में कदम रखने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मुंबई स्थित कपूर परिवार के ऐतिहासिक बंगले का नाम आधिकारिक तौर पर सामने आ गया है। बंगले पर लगी नेमप्लेट में इसे ‘कृष्णा राज’ नाम दिया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 250 करोड़ रुपये बताई जा रही है।


‘कृष्णा राज’ बंगला कपूर परिवार की विरासत का प्रतीक रहा है। यह संपत्ति मूल रूप से रणबीर कपूर के दादा राज कपूर और दादी कृष्णा कपूर की थी। दादी कृष्णा कपूर को श्रद्धांजलि देते हुए रणबीर कपूर ने इस बंगले का नाम बरकरार रखने का फैसला किया। बाद में यह प्रॉपर्टी ऋषि कपूर और नीतू कपूर को विरासत में मिली थी।

करीब 80 साल पुरानी इस संपत्ति का बीते कई वर्षों से व्यापक रिनोवेशन किया जा रहा था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब यह आठ मंजिला लग्जरी बंगला पूरी तरह बनकर तैयार हो चुका है। इसमें आधुनिक सुविधाओं के साथ स्विमिंग पूल, एंटरटेनमेंट रूम और एक अलग ऑफिस स्पेस भी शामिल है, जहां परिवार फिल्मी स्क्रिप्ट रीडिंग और मीटिंग्स कर सकेगा।
खास बात यह है कि इस बंगले में दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के लिए भी एक विशेष कमरा तैयार किया गया है। ऋषि कपूर का वर्ष 2020 में ल्यूकेमिया से लंबी लड़ाई के बाद निधन हो गया था।

खबरों के मुताबिक, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, उनकी बेटी राहा और नीतू कपूर जल्द ही ‘कृष्णा राज’ बंगले में शिफ्ट होंगे। नए घर में जाने से पहले, साल 2025 में परिवार ने वास्तु अपार्टमेंट में अपनी आखिरी दिवाली मनाई थी।
एक इंटरव्यू में आलिया भट्ट ने नए घर में शिफ्ट होने के अनुभव को भावुक कर देने वाला बताया। उन्होंने कहा कि यह उनके लिए एक बड़े सपने के पूरे होने जैसा है और उनका दिल खुशी व कृतज्ञता से भरा हुआ है।

You may also like

Leave a Comment