Home देश“एक दिन भारत बनेगा दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था: केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले”

“एक दिन भारत बनेगा दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था: केंद्रीय राज्यमंत्री रामदास आठवले”

by Real Khabren
0 comments
“एक दिन भारत बनेगा दुनिया की

मुंबई: भारत आज दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन गया है। चीन को पीछे छोड़ते हुए अब भारत जनसंख्या में पहले स्थान पर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘मेक इन इंडिया’ अभियान ने भारत की अर्थव्यवस्था को नई गति दी है। वर्तमान में भारत विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और केंद्रीय सामाजिक न्याय राज्यमंत्री तथा रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामदास आठवले का कहना है कि यह दिन दूर नहीं जब भारत दुनिया की प्रथम क्रमांक की अर्थव्यवस्था वाला देश बनेगा।


मुंबई के गोरेगांव स्थित मोस्को मैदान में आयोजित हॉटेल एंड हॉस्पिटैलिटी प्रदर्शन के समापन समारोह में रामदास आठवले मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। इस अवसर पर ऐश्वर्या रिसॉर्ट के प्रमुख प्रदीप चंदेल, शंकर भारद्वाज, मिहीर सरकार, मनोज चव्हाण, सतीश डांगे, प्राइड होटल समूह के प्रमुख जैन, IPS कैसर खलिद, बीजेपी नगरसेविका सीमा शिंदे, गीतेश पवार, दीप्ती मुळे सहित कई अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

इस प्रदर्शन में रामदास आठवले ने विभिन्न होटल और हॉस्पिटैलिटी कंपनियों के स्टॉलों का दौरा किया। उन्होंने कहा कि सेवाभाव ही हॉस्पिटैलिटी का मूल मंत्र है, और यही कारण है कि ऐसे उद्योग और व्यक्ति जो सेवाभाव से काम करते हैं, वे सफल होते हैं। “जिन शहरों और गाँवों में सेवाभाव है, वे बेहतर प्रगति करते हैं। उद्योग हों या व्यक्तिगत जीवन, सेवाभाव अनिवार्य है,” रामदास आठवले ने कहा।

उन्होंने यह भी कहा कि भारत सरकार उद्यमियों के साथ खड़ी है, क्योंकि उद्योगों से रोजगार के अवसर बढ़ते हैं। रोजगार सृजन के लिए उद्योगों को बढ़ावा देना आवश्यक है और इस दिशा में सरकार लगातार प्रोत्साहन दे रही है।

You may also like

Leave a Comment