Home दुनियामोदी- ट्रंप बातचीत के बाद भारत को बड़ी राहत, अमेरिका ने टैरिफ 25% से घटाकर 18% किया

मोदी- ट्रंप बातचीत के बाद भारत को बड़ी राहत, अमेरिका ने टैरिफ 25% से घटाकर 18% किया

by Real Khabren
0 comments
मोदी- ट्रंप बातचीत के बाद भारत

नई दिल्ली:भारत और अमेरिका के बीच लंबे समय से अटकी ट्रेड डील आखिरकार फाइनल हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच हुई बातचीत के बाद अमेरिका ने भारत पर लगाए गए टैरिफ में बड़ी कटौती का ऐलान किया है। अब ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों पर अमेरिकी टैरिफ 25 प्रतिशत से घटाकर 18 प्रतिशत कर दिया गया है, जिसे भारत के लिए बड़ी कूटनीतिक और आर्थिक जीत माना जा रहा है।

पिछले एक साल से राष्ट्रपति ट्रंप भारत पर टैरिफ और रूस से तेल खरीद को लेकर लगातार आक्रामक रुख अपनाए हुए थे। एक ओर वह प्रधानमंत्री मोदी को अपना मित्र बताते रहे, तो दूसरी ओर भारत पर भारी टैरिफ लगाने से भी पीछे नहीं हटे। रूस यूक्रेन युद्ध और रूसी तेल को लेकर दिए गए उनके बयानों पर भारत के विदेश मंत्रालय ने कई बार आधिकारिक तौर पर खंडन किया था।
अचानक हुई मोदी- ट्रंप बातचीत के बाद हालात बदले नजर आए। ट्रंप ने ट्रेड डील का ऐलान करते हुए सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री मोदी की खुलकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि वह और पीएम मोदी ऐसे नेता हैं जो काम करके दिखाते हैं। साथ ही उन्होंने भारत को दोस्त बताते हुए कहा कि प्रधानमंत्री से बात करना उनके लिए सम्मान की बात रही।


ट्रंप के मुताबिक इस ट्रेड डील में कई अहम शर्तें शामिल हैं। अमेरिका का दावा है कि भारत रूसी तेल की खरीद में कटौती करेगा, वेनेजुएला से ज्यादा तेल खरीदेगा और अमेरिकी ऊर्जा, टेक्नोलॉजी, कृषि, कोयला समेत 500 अरब डॉलर से अधिक के उत्पादों की खरीद करेगा। इसके साथ ही ‘बाय अमेरिकन’ को लेकर भी भारत की प्रतिबद्धता जताई गई है।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस बातचीत के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी। पीएम मोदी ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप से बात कर उन्हें खुशी हुई और मेड इन इंडिया उत्पादों पर टैरिफ घटने से भारत के 1.4 अरब लोगों को लाभ होगा। उन्होंने इस फैसले के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति का आभार भी जताया।
विशेषज्ञों का मानना है कि यह ऐलान ऐसे समय पर आया है जब भारत ने यूरोपीय संघ के साथ ऐतिहासिक फ्री ट्रेड एग्रीमेंट किया है। इसके अलावा भारत यूनाइटेड किंगडम और न्यूजीलैंड के साथ भी ट्रेड डील साइन कर चुका है। इन समझौतों से भारत की वैश्विक व्यापारिक स्थिति मजबूत हुई और अमेरिका पर भी दबाव बढ़ा।
कुल मिलाकर, भारत- अमेरिका ट्रेड डील और टैरिफ में कटौती को भारत के लिए रणनीतिक और आर्थिक गेमचेंजर माना जा रहा है, जिससे आने वाले समय में दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत होने की उम्मीद है।

You may also like

Leave a Comment