Home mumbaiदक्षिण मुंबई के तीन बड़े रेलवे स्टेशन होंगे अतिक्रमण मुक्त, लगेंगे एस्केलेटर और होगा सुशोभीकरण

दक्षिण मुंबई के तीन बड़े रेलवे स्टेशन होंगे अतिक्रमण मुक्त, लगेंगे एस्केलेटर और होगा सुशोभीकरण

by Suhani Sharma
0 comments

दक्षिण मुंबई के यात्रियों के लिए बड़ी राहत की खबर है। मुंबई सेंट्रल, ग्रांट रोड और चर्नी रोड रेलवे स्टेशन जल्द ही अतिक्रमण मुक्त और आधुनिक सुविधाओं से लैस नजर आएंगे। इन स्टेशनों पर एस्केलेटर यानी सरकते जिने लगाए जाएंगे और पूरे परिसर का सुशोभीकरण भी किया जाएगा।

यह फैसला राज्य के कैबिनेट मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा की पहल के बाद सामने आया है। मंत्री लोढ़ा ने चर्चगेट स्थित पश्चिम रेलवे मुख्यालय में पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक प्रदीप कुमार से मुलाकात कर दक्षिण मुंबई के रेलवे स्टेशनों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को उठाया।
बैठक के दौरान मंत्री लोढ़ा ने स्टेशन परिसरों में बढ़ते अतिक्रमण, अनधिकृत फेरीवालों और अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि स्टेशन के बाहर और आसपास बड़ी संख्या में फेरीवाले और असामाजिक तत्व सक्रिय हैं, जिससे यात्रियों और पैदल चलने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मंत्री लोढ़ा ने चर्नी रोड स्टेशन से गिरगांव को जोड़ने वाले लंबित पुल के मुद्दे को भी प्रमुखता से उठाया और रेलवे से सहयोग की अपेक्षा जताई। साथ ही, बुजुर्ग और दिव्यांग यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए एस्केलेटर जल्द से जल्द लगाने की मांग की।


पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक प्रदीप कुमार ने बैठक में आश्वासन दिया कि सभी समस्याओं पर विस्तृत रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश संबंधित विभागों को दे दिए गए हैं। रिपोर्ट आने के बाद त्वरित कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि स्टेशनों के सुशोभीकरण का प्रस्ताव लंबित है और जल्द ही स्टेशन परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने की दिशा में काम शुरू किया जाएगा।
इस बैठक में स्थानीय जनप्रतिनिधि और नागरिक भी उपस्थित रहे। अब देखना होगा कि यात्रियों को इन सुविधाओं का लाभ कितनी जल्दी मिल पाता है।

You may also like

Leave a Comment