मध्य पूर्व में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। अब ईरान ने कड़ी चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर उसके देश में सत्ता परिवर्तन की कोशिश की गई तो वह इजरायल के सबसे गुप्त परमाणु ठिकाने डिमोना न्यूक्लियर साइट पर हमला कर सकता है। ईरान की सेमी-ऑफिशियल न्यूज एजेंसी ISNA ने एक सैन्य अधिकारी के हवाले से यह दावा किया है।
रिपोर्ट के मुताबिक ईरानी अधिकारी ने साफ कहा है कि अगर बाहरी ताकतें तेहरान की सत्ता को अस्थिर करने की कोशिश करती हैं तो इसका सीधा जवाब इजरायल के रणनीतिक ठिकानों पर हमला करके दिया जाएगा। यह चेतावनी ऐसे समय आई है जब अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू कई बार ईरान में सत्ता परिवर्तन की जरूरत पर बयान दे चुके हैं।
इजरायली मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ वरिष्ठ अधिकारियों का मानना है कि ट्रंप ईरान के खिलाफ सख्त रुख बनाए हुए हैं और वे तब तक पीछे नहीं हटेंगे जब तक तेहरान की सत्ता पर दबाव नहीं बढ़ जाता। वहीं कुछ विश्लेषकों का कहना है कि मौजूदा हालात में ईरानी सरकार भारी दबाव में है क्योंकि हालिया सैन्य हमलों में कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी और कमांड ढांचे को नुकसान पहुंचा है।

जिस डिमोना साइट को लेकर ईरान ने चेतावनी दी है, उसे आधिकारिक तौर पर शिमोन पेरेस नेगेव न्यूक्लियर रिसर्च सेंटर कहा जाता है। यह परमाणु केंद्र इजरायल के नेगेव रेगिस्तान में स्थित है और इसे दुनिया के सबसे गुप्त परमाणु ठिकानों में गिना जाता है। इस केंद्र का निर्माण 1950 के दशक में फ्रांस की तकनीकी मदद से शुरू किया गया था।
शुरुआती दौर में इस परियोजना को छिपाने के लिए इजरायल ने इसे एक कपड़ा फैक्ट्री बताया था। हालांकि बाद में अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों और खुफिया एजेंसियों ने दावा किया कि यह इजरायल के परमाणु हथियार कार्यक्रम का मुख्य केंद्र है, जहां प्लूटोनियम का उत्पादन किया जाता है जो परमाणु बम बनाने में इस्तेमाल होता है।
डिमोना परमाणु केंद्र की सुरक्षा बेहद कड़ी मानी जाती है। इस इलाके के ऊपर से विमान उड़ाने तक पर पाबंदी है और इसे दुनिया के सबसे सुरक्षित सैन्य ठिकानों में शामिल किया जाता है। हाल ही में सामने आई कुछ सैटेलाइट तस्वीरों में यहां नए निर्माण कार्य होने के भी संकेत मिले हैं।
ऐसे में ईरान की यह सीधी चेतावनी मध्य पूर्व में पहले से जारी तनाव को और भड़का सकती है और आने वाले दिनों में इस क्षेत्र की सुरक्षा स्थिति पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी