Home राज्यमहाराष्ट्रमुंबई नगर निगम की 6 प्रभाग समितियों के अध्यक्ष चुने गए, 3 जगह निर्विरोध तो 3 सीटों पर मतदान के बाद नतीजे

मुंबई नगर निगम की 6 प्रभाग समितियों के अध्यक्ष चुने गए, 3 जगह निर्विरोध तो 3 सीटों पर मतदान के बाद नतीजे

by Suhani Sharma
0 comments

बृहन्मुंबई महानगरपालिका में वर्ष 2026- 2027 के लिए प्रभाग समितियों के अध्यक्ष पदों के चुनाव संपन्न हो गए हैं। कुल 17 प्रभाग समितियों में से 6 समितियों के अध्यक्ष पद के लिए 5 मार्च को चुनाव कराए गए। इनमें 3 जगह केवल एक-एक नामांकन मिलने के कारण उम्मीदवार निर्विरोध चुने गए, जबकि 3 समितियों में एक से अधिक उम्मीदवार होने के कारण मतदान कराया गया।
‘सी’ और ‘डी’ प्रभाग समिति के अध्यक्ष पद के लिए भारतीय जनता पार्टी के आकाश राज पुरोहित का एकमात्र नामांकन प्राप्त हुआ, जिसके चलते उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष घोषित किया गया।
इसी तरह ‘आर मध्य’ और ‘आर उत्तर’ प्रभाग समिति के अध्यक्ष पद के लिए भी बीजेपी के प्रकाश यशवंत दरेकर का एकमात्र नामांकन मिला और वे भी निर्विरोध चुने गए।
‘आर दक्षिण’ प्रभाग समिति के अध्यक्ष पद पर भी भारतीय जनता पार्टी की लीना पटेल-देहेरकर निर्विरोध चुनी गईं।
वहीं ‘ए’, ‘बी’ और ‘ई’ प्रभाग समिति के अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस के ज्ञानराज निकम ने जीत हासिल की। निकम को 7 वोट मिले, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी बीजेपी के रोहिदास लोखंडे को 5 वोट प्राप्त हुए।


‘एफ दक्षिण’ और ‘एफ उत्तर’ प्रभाग समिति के चुनाव में शिवसेना की उम्मीदवार मानसी मंगेश सातमकर ने 8 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उनके मुकाबले में शिवसेना उद्धव बालासाहेब ठाकरे गुट की उम्मीदवार श्रद्धा श्रीधर जाधव को 7 वोट मिले। इस चुनाव के दौरान कांग्रेस और समाजवादी पार्टी के सदस्य अनुपस्थित रहे।


इसी तरह ‘पी पूर्व’ और ‘पी पश्चिम’ प्रभाग समिति के अध्यक्ष पद के चुनाव में कांग्रेस के हैदरअली असलम शेख ने 10 वोट पाकर जीत दर्ज की। उनके प्रतिद्वंद्वी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के उम्मीदवार अजित बालकृष्ण रावराणे को 8 वोट मिले।
इन चुनावों में ‘ए’, ‘बी’ और ‘ई’; ‘सी’ और ‘डी’; तथा ‘एफ दक्षिण’ और ‘एफ उत्तर’ प्रभाग समितियों के लिए महापौर रितू तावडे ने पीठासीन अधिकारी के रूप में कार्यवाही संचालित की।
वहीं ‘आर मध्य’ और ‘आर उत्तर’, ‘आर दक्षिण’, तथा ‘पी पूर्व’ और ‘पी पश्चिम’ प्रभाग समितियों के चुनाव में उपमहापौर संजय घाडी ने पीठासीन अधिकारी के रूप में चुनाव प्रक्रिया का संचालन किया।

You may also like

Leave a Comment