Home धर्म / आध्यात्मआशुतोष ब्रह्मचारी पर ट्रेन में हमले के आरोपों पर शंकराचार्य का पलटवार, बोले- “माहौल बनाने के लिए रची गई बनावट”

आशुतोष ब्रह्मचारी पर ट्रेन में हमले के आरोपों पर शंकराचार्य का पलटवार, बोले- “माहौल बनाने के लिए रची गई बनावट”

by Suhani Sharma
0 comments

रीवा एक्सप्रेस ट्रेन में आध्यात्मिक गुरु आशुतोष ब्रह्मचारी पर हुए कथित जानलेवा हमले को लेकर विवाद और गहराता जा रहा है। इस मामले में आशुतोष ब्रह्मचारी ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर साजिश रचने का आरोप लगाया है, वहीं अब इस पर शंकराचार्य की भी प्रतिक्रिया सामने आई है।
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि यह पूरा मामला “माहौल बनाने के लिए रची गई बनावट” लगता है। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि जिस व्यक्ति ने यह आरोप लगाए हैं, वह कह रहा है कि जब तक वह टॉयलेट में था तब तक सब ठीक था, लेकिन बाहर निकलने के बाद उस पर हमला हो गया। शंकराचार्य ने सवाल उठाते हुए कहा कि आखिर बाथरूम से बाहर निकलने के बाद उस पर हमला किसने किया, यह स्पष्ट होना चाहिए।


उन्होंने कहा कि यह मामला सुरक्षा हासिल करने या सहानुभूति बटोरने की कोशिश भी हो सकता है। शंकराचार्य ने यह भी सवाल उठाया कि अगर ट्रेन जैसी सुरक्षित जगह पर किसी यात्री पर हमला हो जाता है, तो फिर जीआरपी और रेलवे प्रशासन की जिम्मेदारी कहां जाती है।
दरअसल, आशुतोष ब्रह्मचारी ने दावा किया है कि वह शंकराचार्य के खिलाफ सबूत जुटाने के लिए प्रयागराज जा रहे थे। इसी दौरान गाजियाबाद से रीवा एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा करते समय सुबह करीब पांच बजे कुछ लोगों ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनकी नाक काटने की कोशिश की और यह हमला उन्हें कोर्ट में सबूत पेश करने से रोकने के लिए कराया गया।
आशुतोष ब्रह्मचारी ने प्रयागराज में इस मामले को लेकर एफआईआर दर्ज कराई है और शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद समेत कई लोगों के नाम शिकायत में दिए हैं। फिलहाल इस पूरे मामले ने धार्मिक और कानूनी हलकों में नई बहस छेड़ दी है और अब सभी की नजर पुलिस जांच पर टिकी हुई

You may also like

Leave a Comment