टी20 वर्ल्ड कप में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर Hardik Pandya का एक बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल मैच के बाद ब्रॉडकास्टर से बातचीत के दौरान पांड्या ने अपनी करीबी दोस्त मानी जा रही Mahika Sharma को ‘मिसेज’ कहकर संबोधित कर दिया। इसके बाद फैंस के बीच यह अटकलें तेज हो गई हैं कि क्या दोनों ने गुपचुप तरीके से सगाई या शादी कर ली है।
पांड्या ने बातचीत में कहा कि आज जो लोग हार्दिक पांड्या को देख रहे हैं, उसके पीछे कई लोगों का योगदान है। उन्होंने खास तौर पर माहिका का जिक्र करते हुए कहा कि उनके जीवन में आने के बाद सिर्फ जीत और आगे बढ़ने की बातें हुई हैं। पांड्या ने यह भी कहा कि उनकी सफलता का पूरा श्रेय माहिका को जाता है और उनके सपोर्ट की वजह से ही वह आज यहां तक पहुंचे हैं।
दरअसल पिछले साल चोट की वजह से Hardik Pandya एशिया कप से बाहर हो गए थे और करीब दो महीने तक क्रिकेट से दूर रहे थे। इसी दौरान उन्हें कई मौकों पर Mahika Sharma के साथ देखा गया था। इतना ही नहीं, पांड्या ने अपना जन्मदिन भी माहिका के साथ सेलिब्रेट किया था, जिसके बाद से दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई थीं।

टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद मैदान पर भी दोनों साथ नजर आए। भारत की जीत के बाद माहिका ने हार्दिक को गले लगाया, जिसकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं। गौरतलब है कि पिछले साल भी दोनों की सगाई को लेकर अफवाहें सामने आई थीं, हालांकि इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई थी।
अब वर्ल्ड कप जीत के बाद हार्दिक पांड्या द्वारा दुनिया के सामने माहिका को ‘मिसेज’ कहे जाने के बाद एक बार फिर उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और फैंस यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि क्या सच में दोनों ने अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया है।