Home राज्यउत्तराखंडबीकेटीसी का बदरी-केदार धाम में ‘गैर-हिंदुओं’ की एंट्री पर रोक का फैसला, सामने आया सीएम धामी का बयान

बीकेटीसी का बदरी-केदार धाम में ‘गैर-हिंदुओं’ की एंट्री पर रोक का फैसला, सामने आया सीएम धामी का बयान

0 comments
बीकेटीसी का बदरी-केदार धाम में 'गैर-हिंदुओं'

देहरादून: चार धाम यात्रा भारत की सबसे कठिन लेकिन सबसे पवित्र यात्राओं में से एक मानी जाती है. हिमालय की ऊंचाइयां, बदलता मौसम और कठिन मार्ग इसे चुनौतीपूर्ण बनाते हैं. मगर फिर भी श्रद्धालुओं का यहां आना कम नहीं होता. इस साल चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू होने जा रही है. इस दिन गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के कपाट खुलेंगे. प्रशासन व्यवस्थाओं में कोई भी कमी नहीं रखना चाहता इसके लिए हर संभव तैयारी की जा रही है. पहले चारधाम में मोबाइल बैन का निर्णय सरकार कर चुकी है. वहीं, अब बदरी-केदार मंदिर समिति ने धामों में गैर हिंदुओं की एंट्री पर रोक लगाने का फैसला लिया है. इतना ही नहीं, बीकेटीसी ने उनके अधीन आने वाले 45 अन्य मंदिरों में भी गैर हिंदुओं की एंट्री पर बैन लगा दिया है.

मंगलवार को बीकेटीसी की बैठक में बदरीनाथ और केदारनाथ में गैर सनातनियों के प्रवेश पर रोक लगाने सहित कई अहम प्रस्तावों को सर्वसम्मति से पारित किया गया था। इसे लेकर अब सीएम धामी का बयान सामने आया।

सीएम धामी ने कहा कि  देखते हैं बोर्ड क्या फैसला लेता है। हम कानून, एक्ट और पौराणिक परंपराओं की स्टडी करेंगे, उसके बाद फैसला लेंगे।

You may also like

Leave a Comment