Home राज्यउत्तराखंडनैनीताल में सिलेंडर शॉर्टेज से पर्यटन कारोबार संकट में, होटल-रेस्टोरेंट मालिकों ने डीएम से मांगी मदद

नैनीताल में सिलेंडर शॉर्टेज से पर्यटन कारोबार संकट में, होटल-रेस्टोरेंट मालिकों ने डीएम से मांगी मदद

0 comments
नैनीताल में सिलेंडर शॉर्टेज से पर्यटन

नैनीताल : शहर में 70 प्रतिशत आबादी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से पर्यटन कारोबार से जुड़ी हैं। पर्यटन कारोबारियों को अप्रैल से जून तक चलने वाले ग्रीष्मकालीन पर्यटन सीजन का बेसब्री से इंतजार रहता है, जिसको लेकर मार्च से ही कारोबारी विशेष तैयारियों में जुट जाते हैं। रसोई गैस संकट से परेशान कारोबारियों का कहना है कि कमर्शियल गैस सिलेंडर का वितरण बंद होने से व्यावसायिक इकाइयों का संचालन ठप हो जाएगा। यहां काम करने वाले कर्मचारियों पर भी संकट के बादल छा सकते हैं।

“ शहर की अधिकांश आबादी पर्यटन कारोबार पर निर्भर है। कमर्शियल गैस सिलेंडर आपूर्ति नहीं होने से इसका सीधा असर शहर के कारोबार पर पड़ रहा है। फिलहाल तो शहर के होटल और रेस्टोरेंट खुले हैं, लेकिन कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं हुई तो प्रतिष्ठान बंद करने पड़ सकते हैं। सरकार को इसको लेकर कदम उठाना चाहिए। – दिग्विजय सिंह बिष्ट, अध्यक्ष होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन नैनीताल
कमर्शियल गैस सिलेंडर आपूर्ति को लेकर सरकार की ओर से स्पष्ट एडवाइजरी जारी की गई है। वैश्विक स्तर पर गहराए संकट से उभरने को पर्यटन कारोबारियों को सहयोग की अपील की गई है। घरेलू गैस सिलेंडर बुकिंग नहीं होने की समस्या के निस्तारण के लिए एडीएम को गैस एजेंसी प्रतिनिधियों से वार्ता के निर्देश दिए हैं। साथ ही कालाबाजारी रोकथाम के लिए सख्त कार्रवाई के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए गए हैं।”

ललित मोहन रयाल, डीएम नैनीताल

You may also like

Leave a Comment