Home दुनियागैस संकट पर सियासी संग्राम: बीजेपी का संजय राऊत पर हमला, कहा अफवाह फैलाकर डराने की राजनीति

गैस संकट पर सियासी संग्राम: बीजेपी का संजय राऊत पर हमला, कहा अफवाह फैलाकर डराने की राजनीति

by Suhani Sharma
0 comments
गैस संकट पर सियासी संग्राम: बीजेपी

ईरान-इज़राइल युद्ध के बीच गैस और ईंधन संकट को लेकर देश में सियासत तेज हो गई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मुख्य प्रवक्ता नवनाथ बन ने शिवसेना (उद्धव ठाकरे गुट) के नेता संजय राऊत और कांग्रेस पर जनता में घबराहट फैलाने का आरोप लगाया है।
शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में नवनाथ बन ने कहा कि ईरान- इज़राइल युद्ध का असर दुनिया के कई देशों पर पड़ रहा है, लेकिन भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित है। इसके बावजूद संजय राऊत और विपक्षी दल गैस और ईंधन संकट का डर दिखाकर लोगों में भ्रम और भय पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि देश में रोज़ाना करीब 50 लाख घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति की जा रही है और केंद्र सरकार स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के रास्ते कच्चे तेल की आपूर्ति को बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसके साथ ही सरकार वैकल्पिक मार्गों से तेल आयात बढ़ाने और अन्य देशों से आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए युद्धस्तर पर काम कर रही है।


नवनाथ बन ने दावा किया कि महाराष्ट्र में भी गैस की कोई कमी नहीं है और नागरिकों को बुकिंग के दो दिनों के भीतर घरेलू गैस सिलेंडर मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष 2012 में कांग्रेस शासनकाल के दौरान गैस सिलेंडर के लिए लगी लंबी कतारों की पुरानी तस्वीरें वायरल कर जनता में डर फैलाने की कोशिश कर रहा है।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि सभी नागरिकों तक गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करना केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार तथा राज्य में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व वाली महायुति सरकार इस जिम्मेदारी को पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभा रही है।


नवनाथ बन ने संजय राऊत पर निशाना साधते हुए कहा कि आज दुनिया का कोई भी देश भारत की ओर टेढ़ी नजर से देखने की हिम्मत नहीं करता, लेकिन दुर्भाग्य की बात है कि राऊत रोज अपने ही देश को टेढ़ी नजर से देखते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राऊत ईरान–इज़राइल युद्ध के कारण भारत को नुकसान होता देखना चाहते हैं और गैस तथा ऊर्जा संकट के नाम पर देश में अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
हालांकि उन्होंने कहा कि देश की 140 करोड़ जनता को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और सरकार की क्षमता पर पूरा भरोसा है, इसलिए इस तरह की अफवाहों से घबराने की कोई जरूरत नहीं है।

You may also like

Leave a Comment