Home मनोरंजनOTTरिलीज से पहले ही ‘धुरंधर 2’ का धमाका, एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ पार

रिलीज से पहले ही ‘धुरंधर 2’ का धमाका, एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ पार

by Suhani Sharma
0 comments

बॉलीवुड की बहुप्रतीक्षित फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हलचल मचा दी है। रणवीर सिंह स्टारर इस स्पाई थ्रिलर को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। एडवांस बुकिंग के आंकड़ों ने यह साफ कर दिया है कि फिल्म रिलीज के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सुनामी ला सकती है।
आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने ग्लोबल प्री-सेल्स में करीब 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के ओपनिंग वीकेंड के लिए देश और विदेश दोनों बाजारों में टिकटों की बुकिंग तेजी से हो रही है। खास बात यह है कि रिलीज से करीब एक हफ्ते पहले ही यह आंकड़ा सामने आया है, जिसे हाल के समय में किसी भी बॉलीवुड फिल्म की सबसे बड़ी शुरुआती बढ़त माना जा रहा है।


भारत में 18 मार्च को होने वाले पेड प्रीव्यू शोज के लिए अब तक 4 लाख से ज्यादा टिकटें बिक चुकी हैं। आंकड़ों के अनुसार, सिर्फ 18 मार्च की स्क्रीनिंग के लिए ही फिल्म ने लगभग 21.50 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है। भारी डिमांड को देखते हुए कई सिनेमाघरों में अतिरिक्त शोज भी जोड़े गए हैं। हालांकि ये प्रीव्यू शोज देश के कुछ चुनिंदा शहरों में ही उपलब्ध होंगे।


फिल्म में संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे बड़े सितारे भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। वहीं रणवीर सिंह इस फिल्म में भारतीय जासूस हमजा अली मजारी उर्फ जसकीरत सिंह रंगी के दमदार किरदार में वापसी कर रहे हैं।
हाल ही में जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज ने फिल्म का आधिकारिक ट्रेलर जारी किया, जिसे दर्शकों से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। करीब चार मिनट लंबे इस ट्रेलर में हाई-ऑक्टेन एक्शन, जासूसी ड्रामा और बड़े पैमाने का सिनेमाई अनुभव देखने को मिलता है।
गौरतलब है कि ‘धुरंधर’ के पहले भाग ने दुनियाभर में करीब 1300 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक कलेक्शन किया था। ऐसे में ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि 19 मार्च को रिलीज होने वाली ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर कई नए रिकॉर्ड बना सकती है।

You may also like

Leave a Comment