Home देशमुंबई में ‘पुरणपोली महोत्सव 2026’ का आयोजन, घर बैठे मिलेगी पारंपरिक स्वाद की मिठास

मुंबई में ‘पुरणपोली महोत्सव 2026’ का आयोजन, घर बैठे मिलेगी पारंपरिक स्वाद की मिठास

0 comments

मुंबई में इस बार गुड़ी पड़वा के मौके पर पारंपरिक स्वाद को बढ़ावा देने के लिए खास पहल की गई है। बृहन्मुंबई महानगरपालिका के सहयोग से महिला बचत समूहों द्वारा ‘पुरणपोली महोत्सव 2026’ का आयोजन किया गया है, जिसके तहत शहरवासियों को घर बैठे स्वादिष्ट पुरणपोली उपलब्ध कराई जाएगी।


इस पहल का उद्देश्य न सिर्फ मुंबईकरों को त्योहार पर घर जैसी पारंपरिक मिठास उपलब्ध कराना है, बल्कि महिला बचत समूहों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना भी है। महानगरपालिका की ओर से इन समूहों को आर्थिक सहायता दी गई है, जिससे महिलाएं छोटे-छोटे व्यवसायों के जरिए आत्मनिर्भर बन रही हैं।


ये महिला समूह पहले से ही बैग, आभूषण, सजावटी सामान और अन्य उत्पाद बनाकर अपनी पहचान बना चुके हैं। अब गुड़ी पड़वा के अवसर पर ये महिलाएं खासतौर पर पारंपरिक और घर जैसी स्वादिष्ट पुरणपोली तैयार कर रही हैं, जिसे ऑनलाइन ऑर्डर के माध्यम से खरीदा जा सकता है।
महोत्सव के तहत पुरणपोली 3 से 10 के पैक में उपलब्ध होगी, जिसकी कीमत 150 रुपये से शुरू होगी। खास बात यह है कि 19 मार्च 2026 को गुड़ी पड़वा के दिन मुंबई के अलग-अलग इलाकों में इनकी होम डिलीवरी भी की जाएगी।


महानगरपालिका ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस पहल को समर्थन दें और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए ऑर्डर कर महिला समूहों के आत्मनिर्भर बनने में सहयोग करें।

You may also like

Leave a Comment