Home राज्यमहाराष्ट्रदत्ताभाऊ मेघे के निधन से महाराष्ट्र ने खोया दूरदर्शी नेता, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

दत्ताभाऊ मेघे के निधन से महाराष्ट्र ने खोया दूरदर्शी नेता, डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

by Suhani Sharma
0 comments
दत्ताभाऊ मेघे के निधन से महाराष्ट्र

महाराष्ट्र की राजनीति और समाजसेवा से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है… वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री दत्ताभाऊ मेघे के निधन पर पूरे राज्य में शोक की लहर है।
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दत्ताभाऊ मेघे के निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा है कि उनके जाने से समाजकारण और शिक्षा क्षेत्र का एक मजबूत स्तंभ हमेशा के लिए खो गया है।


डिप्टी सीएम शिंदे ने अपने शोक संदेश में कहा कि दत्ताभाऊ मेघे ने अपने कार्यों के जरिए विदर्भ ही नहीं, बल्कि पूरे महाराष्ट्र में विकास की मजबूत नींव रखी। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्य आज भी हजारों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहे हैं।


उन्होंने यह भी कहा कि दत्ताभाऊ मेघे ने हमेशा समाज के वंचित और कमजोर वर्गों को मुख्यधारा में लाने के लिए निरंतर प्रयास किए और अपना जीवन समाजसेवा के लिए समर्पित कर दिया।
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनके निधन से केवल एक राजनीतिक नेता नहीं, बल्कि समाज के लिए समर्पित एक सच्चे सेवक को हमने खो दिया है।

You may also like

Leave a Comment