Home वेब स्टोरीजट्रंप के रीपोस्ट से बढ़ा विवाद, भारत-चीन पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मचा बवाल

ट्रंप के रीपोस्ट से बढ़ा विवाद, भारत-चीन पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर मचा बवाल

by Real Khabren
0 comments

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर विवादों के केंद्र में आ गए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ऐसा लेटर रीपोस्ट किया है, जिसमें जन्मजात नागरिकता नीति पर टिप्पणी करते हुए भारत और चीन का नाम लेकर आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया गया है।
इस लेटर में दावा किया गया है कि अमेरिका में जन्म लेने वाले बच्चों को तुरंत नागरिकता मिल जाती है, और इसके बाद वे भारत और चीन जैसे देशों से अपने परिवारों को अमेरिका ले आते हैं। इसी संदर्भ में इन देशों के लिए बेहद विवादित और अपमानजनक शब्दों का उपयोग किया गया है, जिसको लेकर अब तीखी प्रतिक्रिया सामने आ रही है।
यह लेटर अमेरिकी लेखक और रेडियो होस्ट Michael Savage द्वारा लिखा बताया जा रहा है, जो लंबे समय से दक्षिणपंथी विचारों और सख्त इमिग्रेशन नीति के समर्थन के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह लेटर उन्होंने अपने शो और सोशल मीडिया पर पहले साझा किया था, जिसे अब ट्रंप ने रीपोस्ट किया है।
इस पूरे मामले के बाद अमेरिका में इमिग्रेशन नीति, जन्मजात नागरिकता और नस्लीय टिप्पणी जैसे मुद्दों पर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। राजनीतिक और सामाजिक हलकों में इस बयान को लेकर आलोचना भी देखने को मिल रही है।

You may also like

Leave a Comment