Home वेब स्टोरीजरोहिणी खडसे का चित्रा वाघ पर तीखा हमला, बोलीं “जिनका बुद्धि से कोई लेना-देना नहीं, वो बुद्धि की बात न करें”

रोहिणी खडसे का चित्रा वाघ पर तीखा हमला, बोलीं “जिनका बुद्धि से कोई लेना-देना नहीं, वो बुद्धि की बात न करें”

by Real Khabren
0 comments

महाराष्ट्र की सियासत में जुबानी जंग एक बार फिर तेज हो गई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरदचंद्र पवार गुट की महिला प्रदेशाध्यक्ष रोहिणी खडसे ने बीजेपी विधायक चित्रा वाघ पर जोरदार हमला बोला है। जळगांव में मीडिया से बात करते हुए खडसे ने बिना नाम लिए तीखे शब्दों में कहा कि जिन लोगों का बुद्धि से कोई संबंध नहीं है, उन्हें इस विषय पर बोलने से बचना चाहिए।


रोहिणी खडसे ने आगे कहा कि जिस पार्टी में आज कुछ लोग बड़े पदों पर बैठकर खुद को स्थापित दिखा रहे हैं, उस पार्टी की जड़ें मजबूत करने में उनके पिता का बड़ा योगदान रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “आयते मौके पर फायदा उठाने वालों को थोड़ा समझदारी से बोलना चाहिए।”
उन्होंने अपने संघर्ष का जिक्र करते हुए कहा कि उनका परिवार हमेशा संघर्ष के रास्ते पर चला है और आगे भी उसी राह पर चलेगा। “हम लड़ने वाले लोग हैं, मैदान छोड़ने वालों में से नहीं हैं। चाहे महिलाओं के अधिकारों की बात हो या आम नागरिकों के हक की, हम पहले भी मैदान में थे, आज भी हैं और आगे भी रहेंगे,” खडसे ने दो टूक कहा।
इस दौरान रोहिणी खडसे ने संत तुकाराम महाराज के अभंग का हवाला देते हुए विरोधियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिना मेहनत के सिर्फ दिखावा करने वालों की सच्चाई एक दिन सामने आती ही है और मेहनत करने वालों को ही असली फल मिलता है।
खडसे के इस बयान के बाद राज्य की राजनीति में बयानबाजी और तेज होने के आसार हैं, वहीं अब सबकी नजर इस पर है कि बीजेपी की ओर से इस बयान पर क्या प्रतिक्रिया सामने आती है।

You may also like

Leave a Comment