[gtranslate]
Home वेब स्टोरीजमालाड में पानी के लिए हल्लाबोल, पालिका कार्यालय के बाहर धरना

मालाड में पानी के लिए हल्लाबोल, पालिका कार्यालय के बाहर धरना

by Kalpana Pandey
0 comments

मुंबई के मालाड पूर्व के कुरारगांव इलाके में पिछले चार से पांच महीनों से पानी की किल्लत बनी हुई है। हजारों परिवार पानी की समस्या से परेशान हैं। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद पालिका प्रशासन की ओर से समस्या के समाधान के लिए ठोस कार्रवाई नहीं की गई।

इसी पानी की समस्या को लेकर पालिका की प्रभाग समिति की बैठक के दिन पी-पश्चिम विभाग के पालिका कार्यालय के प्रवेश द्वार पर ठिय्या आंदोलन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने हक के पानी की मांग उठाते हुए प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की।

इस आंदोलन का नेतृत्व शरदचंद्र पवार गुट के नगरसेवकों ने किया। खास बात यह रही कि आंदोलन को पार्टी की राजनीति से अलग रखते हुए विभिन्न दलों के नगरसेवकों ने भी प्रदर्शन को अपना समर्थन दिया।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पानी जैसी बुनियादी जरूरत के लिए लोगों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नागरिकों ने पालिका प्रशासन से कुरारगांव की पानी की समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने की मांग की है।

अब देखना होगा कि इस प्रदर्शन के बाद पालिका प्रशासन की ओर से पानी की किल्लत दूर करने के लिए क्या कदम उठाए जाते हैं।

You may also like

Leave a Comment