Home दुनियामोदी सरकार पर वर्षा गायकवाड़ का हमला, कहा- “जनता को नसीहत देने से पहले खुद करें कटौती”

मोदी सरकार पर वर्षा गायकवाड़ का हमला, कहा- “जनता को नसीहत देने से पहले खुद करें कटौती”

by Kalpana Pandey
0 comments
मोदी सरकार पर वर्षा गायकवाड़ का

मुंबई से बड़ी राजनीतिक खबर, जहां मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद वर्षा गायकवाड ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।


वर्षा गायकवाड़ ने कहा है कि मोदी सरकार के पास कोई ठोस नीति और योजना नहीं होने की वजह से देश आज संकट का सामना कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले 12 वर्षों में केंद्र सरकार ने सिर्फ चुनाव, प्रचार और नफरत की राजनीति की, लेकिन देश के आर्थिक और ऊर्जा संकट को लेकर कोई गंभीर तैयारी नहीं की।


गायकवाड़ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद देश में संकट की बात स्वीकार की है, लेकिन अब उनकी गलतियों का बोझ आम जनता क्यों उठाए। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल और गैस की बढ़ती समस्या से पहले ही महंगाई की मार झेल रही जनता परेशान है।


सांसद वर्षा गायकवाड़ ने प्रधानमंत्री के इंधन बचत वाले बयान पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि एक तरफ प्रधानमंत्री जनता को पेट्रोल-डीजल कम इस्तेमाल करने, सार्वजनिक परिवहन अपनाने और सोने की खरीद टालने की सलाह देते हैं, वहीं दूसरी तरफ खुद महंगे विमान, बड़े वाहन काफिले और विदेश दौरों का इस्तेमाल करते हैं।


उन्होंने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और राज्य मंत्रियों को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि अगर वास्तव में इंधन बचत करनी है तो उन्हें भी गाड़ियों का लंबा काफिला छोड़कर मुंबई, पुणे और नागपुर में मेट्रो, बेस्ट बस और राज्य परिवहन की लालपरी बसों से सफर करना चाहिए।
वर्षा गायकवाड़ ने तंज कसते हुए कहा कि जनता को उपदेश देने से पहले प्रधानमंत्री और उनकी सरकार को खुद त्याग और कटौती की शुरुआत करनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि पेट्रोल-डीजल कोई विलासिता नहीं बल्कि आम लोगों की रोजमर्रा की जरूरत बन चुका है।


कांग्रेस सांसद ने दावा किया कि अंतरराष्ट्रीय हालात और ईरान युद्ध के असर को लेकर पहले ही चेतावनी दी गई थी, लेकिन केंद्र सरकार ने समय रहते कोई तैयारी नहीं की, जिसका खामियाजा अब देश की जनता भुगत रही है।

You may also like

Leave a Comment