महाराष्ट्र के कल्याण से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है…
जहां भगवान और पूजा-पाठ के नाम पर एक 78 साल के ढोंगी बाबा ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं…
आरोप है कि जादू-टोना और घर की बाधा दूर करने का झांसा देकर ये ढोंगी बाबा एक घर में दाखिल हुआ…
और फिर मौका मिलते ही 15 साल की मासूम को अपनी हवस का शिकार बना डाला…
घटना सामने आते ही इलाके में सनसनी फैल गई…
परिजनों की शिकायत पर खड़कपाड़ा पुलिस ने आरोपी शाहिद शेख को गिरफ्तार कर लिया है…
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पोक्सो एक्ट, जादू-टोना कानून समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया है…
फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है…